ब्लॉक–बी परियोजना द्वारा ग्राम मुहेर में पोषण आहार वितरण शिविर आयोजित

---Advertisement---

ब्लॉक–बी परियोजना द्वारा ग्राम मुहेर में पोषण आहार वितरण शिविर आयोजित

 

शनिवार को ग्राम–मुहेर में ब्लॉक–बी परियोजना द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं छोटे बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार के उद्देश्य से पोषण आहार वितरण शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कंपनी की सामुदायिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय समुदाय, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें आवश्यक पोषण सहायता प्रदान करना रहा।

 

इस अवसर पर ब्लॉक–बी क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री पी. के. त्रिपाठी, स्टाफ अधिकारी (एचआर) मो. फहेद, डॉ. रवि शंकर ठाकुर एवं प्रबंधक (एचआर) श्री राजू चौरासे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।

 

कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक श्री पी. के. त्रिपाठी ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए स्वच्छता, संतुलित एवं पोषक आहार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने गर्भावस्था के दौरान उचित पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं साफ-सफाई के प्रति विशेष सजगता बरतने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही, उन्होंने उपस्थित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

 

शिविर में 202 लाभार्थियों को पोषण आहार का वितरण किया गया, जिससे स्थानीय समुदाय को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ। इस पहल से न केवल पोषण स्तर में सुधार की दिशा में सकारात्मक कदम बढ़ाया गया, बल्कि स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी सुदृढ़ हुई।

 

यह शिविर ब्लॉक–बी परियोजना की सामाजिक प्रतिबद्धता एवं जनकल्याण के प्रति समर्पण को दर्शाता है। भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्र के समग्र विकास हेतु निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 2, 2026

May 2, 2026

May 2, 2026

May 2, 2026

May 2, 2026

May 2, 2026

Leave a Comment