बिजुरी पुलिस का सनसनीखेज खुलासा: महिला की हत्या और लूट मामले का 6 घंटे में पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---

बिजुरी पुलिस का सनसनीखेज खुलासा: महिला की हत्या और लूट मामले का 6 घंटे में पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर।
जिले के बिजुरी क्षेत्र में महिला की हत्या और लूट की सनसनीखेज घटना का बिजुरी पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले का तेजी से खुलासा होने पर पुलिस टीम की सक्रियता चर्चा का विषय बनी रही।

जानकारी के अनुसार 20 मई 2026 को एक 17 वर्षीय नाबालिग ने थाने में सूचना दी कि वह अपनी महिला मित्र सुमन (परिवर्तित नाम) के साथ कोरजा कालरी बाउंड्री के पास रेलवे लाइन मार्ग स्थित एक सुनसान स्थान पर बैठा था। इसी दौरान दो व्यक्ति वहां पहुंचे और कथित रूप से अभद्र व्यवहार करते हुए जबरदस्ती का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर नाबालिग पर हमला किया गया और युवती को भी गंभीर रूप से प्रताड़ित किया गया।

घटना में घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने मामले में हत्या सहित अन्य गंभीर धाराएं जोड़कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, तकनीकी विश्लेषण और पूछताछ के आधार पर कुछ ही घंटों में संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और मृतिका से संबंधित सामान भी बरामद किया है। साथ ही घटनास्थल से महत्वपूर्ण जैविक साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में गोलू कुशवाहा (32 वर्ष) निवासी ग्राम कोरेया हाल छाता मोहल्ला बिजुरी तथा अख्तर अली कुरैशी (36 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 12 बिजुरी शामिल हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

उक्त कार्रवाई निरीक्षक विकास सिंह, थाना प्रभारी बिजुरी के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में मानिम टोप्पो, विपुल शुक्ला, कमलेश तिवारी, प्रभाकर पटेल, विपिन बिहारी राय, बृजेश कुमार पाण्डेय, सतीष मिश्रा, के.के. तिवारी, विश्वजीत मिश्रा, अभिषेक शर्मा, राजदेव सिंह, संगम तोमर ने भूमिका निभाई। वहीं संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी में प्रदीप अग्निहोत्री, लक्ष्मण डांगी, मनोज उपाध्याय, रवि सिंह और रामनिवास गुर्जर की टीम का विशेष योगदान रहा।

पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत विवेचना जारी है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment