भोजशाला से निकलेगी एक भव्य जगन्नाथ यात्रा

---Advertisement---

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

श्री सांवरिया सेठ भक्त मंडल के सौजन्य से प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भोजशाला से शाम 4:00 बजे जगन्नाथ रथ रथ यात्रा का आयोजन किया गया है आयोजन करता संतोष पांडे तथा अशोक जोशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि भगवान जगन्नाथ में निकलने वाली रथ यात्रा के तर्ज पर पिछले 5 वर्षों से धार में भी जगन्नाथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है लेकिन इस बार इसमें एक अभिनव प्रयोग करते हुए मां वाग देवी मंदिर भोजशाला से प्रारंभ कर सांवरिया सेठ मंदिर त्रिमूर्ति नगर पर इसका समापन किया जाएगा प्रेस क्लब सचिव एवं ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अशोक शास्त्री ने कहा कि जिस मनुष्य ने एक बार भगवान जगन्नाथ के रथ को खींच लिया फिर उसे संसार में नहीं आना पड़ता है उसे भगवान सीधे स्वरूप पर मोक्ष प्रदान करते हैं ऐसी वेदों तथा पुराणों में मान्यता है समस्त प्रकार की प्रशासकीय स्वीकृतियां ले ली गई है जिसमें प्रशासन द्वारा शाम 4:00 से रात 9:00 तक का समय दिया गया है क्योंकि यात्रा बहुत भव्य एवं आनंददायक होगी इसलिए पुलिस बल का भी पर्याप्त इंतजाम रखा गया है धार नगर की समस्त धर्म प्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर समिति द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य सनातन संस्कृति को निरंतर आगे ले जाना होता है जिससे कि वर्तमान पीढ़ी सनातन को समझ सके यही हमारा उद्देश्य है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment