भोजशाला फैसले के बाद मुख्यमंत्री का धार दौरा आज ‘सरस्वती महालोक’ की घोषणा की चर्चाओं से बढ़ी उत्सुकता, प्रशासन अलर्ट मोड पर

---Advertisement---

भोजशाला फैसले के बाद मुख्यमंत्री का धार दौरा आज

‘सरस्वती महालोक’ की घोषणा की चर्चाओं से बढ़ी उत्सुकता, प्रशासन अलर्ट मोड पर

रिपोर्टर – शैलेंद्र जोशी, धार

धार। भोजशाला मामले में आए ऐतिहासिक न्यायिक फैसले के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 25 मई को धार दौरा राजनीतिक और धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के इस पहले दौरे को लेकर पूरे जिले में उत्साह और प्रशासनिक सतर्कता दोनों चरम पर हैं। स्थानीय विधायक नीना वर्मा सहित उनकी पूरी टीम तैयारियों में जुटी हुई है।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान भोजशाला परिसर के विकास को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते हैं। चर्चा है कि अयोध्या की तर्ज पर धार की ऐतिहासिक भोजशाला को “सरस्वती महालोक” के रूप में विकसित करने की घोषणा की जा सकती है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रस्तावित योजना के अंतर्गत परिसर के सौंदर्यीकरण, धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार, विशाल प्रवेश द्वार, परिक्रमा पथ, प्रकाश व्यवस्था तथा पर्यटन सुविधाओं के विकास पर कार्य किए जाने की संभावना जताई जा रही है। स्थानीय स्तर पर इसे धार्मिक पर्यटन और क्षेत्रीय विकास के लिए महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। भोजशाला परिसर, धानमंडी चौराहा और कार्यक्रम स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की व्यवस्था भी की गई है।

शहर में स्वागत द्वार, ध्वज और बैनर लगाए गए हैं। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था में भी आवश्यक बदलाव किए गए हैं। प्रशासन ने सभी नागरिकों से शांति, सौहार्द और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

अब पूरे प्रदेश की निगाहें मुख्यमंत्री के इस दौरे और संभावित घोषणाओं पर टिकी हुई हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 24, 2026

May 24, 2026

May 24, 2026

May 24, 2026

May 24, 2026

May 24, 2026

Leave a Comment