भोजशाला में प्रतिकृति स्वरूप मां वाग्देवी की मूर्ति स्थापित करने की उठी मांग, मुख्यमंत्री को आवेदन देंगी विधायक नीना वर्मा

---Advertisement---

भोजशाला में प्रतिकृति स्वरूप मां वाग्देवी की मूर्ति स्थापित करने की उठी मांग, मुख्यमंत्री को आवेदन देंगी विधायक नीना वर्मा
कोयलांचल समाचार | रिपोर्टर – शैलेंद्र जोशी, धार

धार। भोजशाला को लेकर लंबे समय से चली आ रही धार्मिक आस्था और जनभावनाओं के बीच स्थानीय विधायक नीना वर्मा ने एक नई मांग को लेकर पहल करने की घोषणा की है। शुक्रवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ भोजशाला पहुंचीं विधायक ने मां वाग्देवी के दर्शन किए और हालिया न्यायिक निर्णय को संविधान की भावना के अनुरूप बताते हुए इसे समाज के लिए महत्वपूर्ण क्षण बताया।

विधायक ने कहा कि यह पूरे समाज के लिए गर्व और आस्था का विषय है कि लंबे समय के संघर्ष और प्रतीक्षा के बाद अब श्रद्धालुओं को वर्षभर मां की आराधना और पूजा का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक भावना नहीं बल्कि सांस्कृतिक पहचान और परंपरा से जुड़ा विषय भी है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रस्तावित प्रवास के दौरान वे एक आवेदन प्रस्तुत कर मांग करेंगी कि जब तक मां वाग्देवी की मूल प्रतिमा वापस नहीं आती, तब तक भोजशाला में वैकल्पिक रूप से प्रतिकृति स्वरूप मां की मूर्ति स्थापित की जाए। उनका कहना है कि इससे श्रद्धालुओं को नियमित रूप से पूजा-अर्चना और आराधना का अवसर मिल सकेगा।

विधायक ने कहा कि वर्षों से स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं की इच्छा रही है कि वे प्रतिदिन मां वाग्देवी की उपासना कर सकें। प्रतिकृति स्वरूप मूर्ति स्थापना इस दिशा में एक अंतरिम व्यवस्था के रूप में महत्वपूर्ण कदम हो सकती है।

इस दौरान उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच पहुंचकर मिठाई वितरण किया तथा इस अवसर को उत्सव के रूप में मनाया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और धार्मिक आस्था से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

विधायक की इस मांग के बाद अब लोगों की नजर मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे और इस विषय पर संभावित निर्णय पर टिकी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment