भक्ति रस में सराबोर हुआ कोयलांचल क्षेत्र संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, राजा परीक्षित एवं सुखदेव प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

---Advertisement---

भक्ति रस में सराबोर हुआ कोयलांचल क्षेत्र

संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, राजा परीक्षित एवं सुखदेव प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

जमुना-कोतमा। कोयलांचल क्षेत्र इन दिनों भक्ति, आध्यात्म और धार्मिक उल्लास के रंग में रंगा हुआ है। वार्ड क्रमांक 07, भालूमाड़ा थाना के पास पसान स्थित पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू मिश्रा एवं श्रीमती सीता मिश्रा के निवास पर आयोजित भव्य संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं। कथा स्थल पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में परिवर्तित हो गया है, जहां हर ओर “राधे-राधे” और “जय श्री कृष्ण” के जयघोष गूंज रहे हैं

कथा के दूसरे दिन विख्यात कथावाचक आचार्य पं. धर्मेन्द्र अवस्थी जी ने राजा परीक्षित एवं परम ज्ञानी श्री सुखदेव जी महाराज के दिव्य प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सत्य, धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलाने का दिव्य माध्यम है। आचार्य श्री ने कहा कि भागवत कथा का श्रवण मनुष्य के जीवन के दुख, मोह और पापों का नाश कर आत्मा को परम शांति प्रदान करता है

अपने मधुर प्रवचनों एवं ओजस्वी वाणी से आचार्य श्री ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में ऐसा डुबोया कि उपस्थित जनसमूह भाव-विभोर होकर झूम उठा। कथा के बीच-बीच में प्रस्तुत भजन, कीर्तन एवं संगीतमय प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। महिलाएं, बुजुर्ग, युवा एवं बच्चे बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ कथा श्रवण करते नजर आए।

आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल, प्रसाद एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा रहा है। आयोजन में क्षेत्र के अनेक समाजसेवी एवं श्रद्धालु सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कथा स्थल को आकर्षक धार्मिक सजावट एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

मुख्य यजमान भगवानदास मिश्रा एवं श्रीमती भागवती मिश्रा ने बताया कि कथा आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक चेतना, सामाजिक समरसता एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करना है। आयोजन में श्रीमती रजना मिश्रा, अनुप मिश्रा (अन्नू), श्रीमती खुशबू मिश्रा, दिनेश मिश्रा, श्रीमती सोमा मिश्रा, नन्दकुमार मिश्रा (डब्बू), श्रीमती जूली मिश्रा एवं कृष्णकुमार मिश्रा (बंटी) सहित परिवार एवं क्षेत्र के लोगों का सराहनीय सहयोग मिल रहा है।

कथा प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से हरि इच्छा तक आयोजित की जा रही है, जहां श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा अमृत का रसपान कर रहे हैं। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और धार्मिक आस्था का माहौल बना हुआ है।

गुड्डू मिश्रा की अपील

पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू मिश्रा ने क्षेत्रवासियों एवं आसपास के ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करें, धर्म लाभ अर्जित करें एवं अपने जीवन को आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 15, 2026

May 15, 2026

May 15, 2026

May 15, 2026

May 15, 2026

May 14, 2026

Leave a Comment