भेजरी में श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ जारी, चौथे दिवस श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

---Advertisement---

 

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भक्त हुए भाव-विभोर, 07 मई को विशाल नगर भंडारे के साथ होगा पूर्णाहुति

 

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

 

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक से लगभग 21 किलोमीटर दूर ग्राम भेजरी में गहरवार परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ श्रद्धा , भक्ति और उल्लास के वातावरण में निरंतर जारी है । यह भव्य धार्मिक आयोजन 30 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 07 मई 2026 तक जयपाल सिंह गहरवार के निज निवास ग्राम भेजरी तहसील पुष्पराजगढ़ (जिला अनूपपुर) में संपन्न हो रहा है ।

आयोजन के शुभारंभ अवसर पर 30 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें परिवारजनों , कथा व्यास , विद्वान पंडितों , संत-महात्माओं तथा क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की । कलश यात्रा के उपरांत विधिवत पूजन-अर्चन , मंगलाचार एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ । आयोजन स्थल पर महामृत्युंजय अखंड पूजन एवं यज्ञ अनुष्ठान भी निरंतर संपन्न हो रहा है ।

कथा के चौथे दिवस श्रीकृष्ण अवतार एवं जन्मोत्सव प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया गया । कथा के मध्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का मनोहारी आयोजन किया गया जिसमें गहरवार परिवार के एक नन्हे बालक को भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप सजाकर कथा पंडाल में लाया गया । नन्हे कृष्ण के दर्शन होते ही पूरा पंडाल भक्तिभाव से गूंज उठा और श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे । उपस्थित श्रद्धालुओं ने नन्हे कान्हा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया । इस अवसर पर कथा व्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर आधारित भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी गई जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया ।

आयोजन समिति के अनुसार प्रतिदिन प्रातः 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक मूल पाठ तथा दोपहर 03 बजे से सायं 06 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का वाचन एवं रसपान कराया जा रहा है । कथा श्रवण हेतु प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और धर्मलाभ अर्जित कर रहे हैं ।

यह पावन आयोजन गुरुमहाराज परम पूजनीय श्री रामशरण जू महाराज जी की कृपा , परमपिता परमेश्वर अखिल लोक ब्रह्माण्ड नायक देवकीनंदन ब्रज बल्लभ श्रीकृष्ण जी की असीम अनुकंपा , कुलदेवी माता अन्नपूर्णा जी , मां नर्मदा मैया एवं पूर्वजों के आशीर्वाद से संपन्न हो रहा है । आयोजन को लेकर ग्राम भेजरी सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा , उत्साह और भक्ति का वातावरण व्याप्त है ।

कथा व्यास डॉ.अंबिकेश दुबे , कर्मकांड ज्योतिष विशेषज्ञ एवं अगमाचार्य काशी (बनारस) के मुखारविंद से श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है । श्रद्धालुजन प्रतिदिन भारी संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं । आयोजन का समापन 07 मई को विशाल नगर भंडारे एवं पूर्णाहुति के साथ होगा ।

आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुजन , धर्मप्रेमी बंधुओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है ।

संजय सिंह गहरवार एवं छत्रपाल सिंह (नन्हे) ने बताया कि इस पावन कथा के मुख्य यजमान उनके पूज्य माता-पिता हैं । आयोजन में परिवार के सदस्य अरुणपाल सिंह , भूपाल सिंह , सुनील सिंह , अमित सिंह , राहुल सिंह , शिन्टू , अंश , कुश , देव , अक्षय , छोटू , गन्नू , निशिका , आकांक्षा सहित समस्त गहरवार परिवार सक्रिय सहभागिता निभा रहा है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

Leave a Comment