भीषण गर्मी के कारण शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन अवकाश में वृद्धि  

---Advertisement---

 

अनूपपुर 01 जून 2026/ प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव की स्थिति को देखते हुए लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश ने शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। वर्तमान में कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिससे शिक्षकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया गया है।

 

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार शिक्षकों के लिए घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश, जो पूर्व में निर्धारित था, अब 01 मई 2026 से 07 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा। अवकाश अवधि में शिक्षक जनगणना एवं बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित कार्यों का संपादन कर रहे हैं।

 

जारी आदेश में कहा गया है कि अत्यधिक गर्मी की परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय शिक्षकों के स्वास्थ्य हित में लिया गया है। आदेश के अनुसार दशहरा, दीपावली एवं शीतकालीन अवकाश पूर्ववत रहेंगे।

 

इस संबंध में सभी संभागीय संयुक्त संचालकों, जिला शिक्षा अधिकारियों एवं जिला परियोजना समन्वयकों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

Leave a Comment