शहडोल। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ (IFWJ) शहडोल जिला इकाई की मासिक बैठक 16 अप्रैल को स्थानीय सर्किट हाउस में दोपहर 12 बजे गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026 के लिए सभी सदस्यों को परिचय पत्र (आई कार्ड) वितरित किए गए तथा आगामी आयोजनों को लेकर विस्तृत समीक्षा और रणनीति तैयार की गई।
*नेशनल काउंसलर एवं प्रदेश पदाधिकारी का हुआ सम्मान*
इस विशेष बैठक का महत्व इसलिए भी बढ़ गया क्योंकि हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर नियुक्त किए गए पदाधिकारियों के सम्मान में यह पहली बैठक आयोजित हुई। आई.एफ.डब्ल्यू.जे. के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव द्वारा, प्रांताध्यक्ष उपेंद्र गौतम की सहमति एवं संगठन प्रभारी राहुल सिंह राणा की अनुशंसा पर कमलेश श्रीवास्तव, गोपाल दास बंसल, अनिल द्विवेदी, मनोज सिंह एवं लुकमान अली को नेशनल काउंसलर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर जिले के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया।
बैठक में नवनियुक्त मध्य प्रदेश संगठन प्रभारी राहुल सिंह राणा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अरविंद द्विवेदी एवं प्रदेश सचिव जुनैद खान की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही शहडोल शहर के लगभग आधा सैकड़ा पत्रकार साथियों ने सहभागिता कर संगठन की एकजुटता का परिचय दिया।
*संभागीय इकाई के लिए जिले के सदस्यों की घोसणा*
बैठक के दौरान शहडोल संभागीय इकाई के गठन एवं विस्तार की भी घोषणा की गई। जिसमें हारून रशीद खान संवाददाता बांधव भूमि शहडोल को कार्यकारी संभागीय अध्यक्ष, अखिलेश मिश्रा संवाददाता राजधानी न्यूज़ शहडोल को संभागीय महासचिव एवं सुश्री सुनीता सिंह संवाददाता जनसम्पर्क एक्सप्रेस को महिला प्रकोष्ठ प्रभारी नियुक्त किया गया।
वहीं गोपाल जेठानी (सिटी केबल), प्रतीक मिश्रा (पब्लिक ऐप), गणेश केवट (प्राइम न्यूज़), अमर श्रीवास्तव (सत्ता सुधार), संतोष कुमार गुप्ता (अपना लक्ष्य), नरेश वर्मा (नर्मदा की पुकार), महेंद्र सिंह पवार (जनसम्पर्क एक्सप्रेस), बृजवासी अग्रवाल (प्रदेश टुडे) एवं फरीद खान (समर्थ सहारा)को संभागीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अतिरिक्त सगीर खान (आस्था की शक्ति), जितेंद्र विश्वकर्मा (मारुति एक्सप्रेस) एवं छोटेलाल गुप्ता () को संभागीय सचिव, प्रदीप गुप्ता को कोषाध्यक्ष, सादिक खान (अमर उजाला), डी.एन. सोंधिया (हितवाद) एवं राजन त्रिपाठी (जन संदेश) को कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया। श्यामदास मानिकपुरी (APR न्यूज़) को संभागीय प्रवक्ता, सोशल मीडिया प्रभारी एवं संभागीय सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। वहीं विधिक सलाहकार के रूप में संजय तिवारी (पत्रिका), शिरीष नंदन श्रीवास्तव (दैनिक भारती), राजबहोर यादव (शहडोल भास्कर), राहुल नामदेव (विराट भास्कर), दीपक केवट (भारत समाचार) एवं भानु प्रताप नापित (जनसम्पर्क एक्सप्रेस) को मनोनीत किया गया।
जिला एवं संभागीय सम्मेलन 1 मई को
बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 1 मई 2026 को शहडोल संभागीय इकाई एवं जिला इकाई के शपथ ग्रहण समारोह एवं सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन की जिम्मेदारी अनिल तिवारी (शहडोल), शमीम खान (धनपुरी), विजय गुप्ता (ब्यौहारी) एवं जिला महासचिव अजय कुमार पाल को सौंपी गई। साथ ही ब्लॉक स्तर पर अजय केवट (सोहागपुर), अजय सिंह (गोहपारू), सुनील द्विवेदी (जयसिंहनगर), सतीश तिवारी (ब्यौहारी), आशीष नामदेव (बुढार) एवं सम्स खान (जैतपुर) को भी आयोजन में महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए।
*इनकी रही उपस्तिथि*
बैठक में प्रमुख रूप सेराहुल सिंह राणा, अरविंद द्विवेदी, गोपाल दास बंसल, कमलेश श्रीवास्तव, मनोज सिंह, लुकमान अली, शैलेंद्र तिवारी, जुनैद खान, समीम खान, अनिल तिवारी, मोहम्मद असलम बाबा, संतोष गुप्ता, अहमद सैफी, शेख समीर, अशोक पटेल, भानु प्रताप नापित, पुष्पेंद्र मिश्रा, मोहम्मद जमाल खान, अजय कुमार मोटवानी, रोहित वर्मा, नरेश वर्मा, गोपाल जेठानी, लक्ष्मण सिंह, संजय चौधरी, राजबहोर यादव, हारून रशीद खान, दीपक केवट, अनीशा बी, सुनीता सिंह, इस्लाम खान, अमरदीप श्रीवास्तव, अखिलेश मिश्रा, शकील खान, अजय कुमार केवट, अजय कुमार पाल, गणेश केवट, अरुण कुमार द्विवेदी, श्यामदास मानिकपुरी, सगीर खान एवं समीर खान सहित शहर के अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।
बैठक ने न केवल संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया, बल्कि पत्रकारों के हितों की रक्षा और भविष्य की योजनाओं को लेकर एक मजबूत दिशा भी निर्धारित की।



























