भालूमाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

---Advertisement---

भालूमाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

कांबिंग गश्त के दौरान अलग-अलग मामलों के फरार आरोपियों पर शिकंजा, लंबे समय से चल रहे वारंट हुए तामील

अनूपपुर। जिले के भालूमाड़ा थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे तीन स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ सिंह मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे वारंटी धरपकड़ अभियान के तहत की गई।

थाना प्रभारी राधिका भगत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 31 जुलाई को कांबिंग गश्त के दौरान न्यायालय कोतमा द्वारा जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंटों का पालन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार वारंटियों में ग्राम सकोला निवासी सत्यवती साहू शामिल हैं, जिनके विरुद्ध वर्ष 2024 के प्रकरण में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने से संबंधित मामले में स्थायी वारंट जारी था। दूसरी कार्रवाई में ग्राम खोडरी निवासी कमलेश उर्फ छोटी को गिरफ्तार किया गया, जो वर्ष 2020 के चोरी, घर में घुसकर अपराध करने, मारपीट और धमकी से जुड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। वहीं तीसरे वारंटी लालमन कोल उर्फ जरहा, निवासी ग्राम कुशलाबहरा, को भी मारपीट, गाली-गलौज और धमकी से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई को सफल बनाने में डी.एस. बागरी, कृपाल सिंह, चक्रधर तिवारी और शुभम तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार वारंटियों की धरपकड़ का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि न्यायालय से लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment