भालूमाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भैंसों से भरी पिकअप वाहन पकड़ी

---Advertisement---

भालूमाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भैंसों से भरी पिकअप वाहन पकड़ी

अनूपपुर। जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पैयारी नंबर-2 केरहा बाबा मार्ग पर भालूमाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भैंसों से लदी एक पिकअप वाहन को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि वाहन में बड़ी संख्या में भैंसों को भरकर परिवहन किया जा रहा था।

सूचना मिलने पर भालूमाड़ा पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर जांच की। जांच के दौरान वाहन में भैंसों का परिवहन किया जाना पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

पुलिस द्वारा वाहन चालक से पूछताछ की जा रही है तथा भैंसों के परिवहन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। भालूमाड़ा पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में पशु तस्करी एवं अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment