भालूमाड़ा में पशु तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, पिकअप से 7 मवेशी बरामद

---Advertisement---

भालूमाड़ा में पशु तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, पिकअप से 7 मवेशी बरामद

राजनगर/भालूमाड़ा। भालूमाड़ा पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 7 मवेशियों को बरामद किया है। पुलिस ने वाहन सहित मवेशियों की कुल कीमत करीब 9.50 लाख रुपये आंकी है।

पुलिस के अनुसार 17 अगस्त की रात करीब 1 बजे सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में मवेशियों को भरकर भालूमाड़ा से जमुना की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक राधिका भगत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भालूमाड़ा-जमुना मार्ग स्थित अंग्रेजी शराब भट्टी के सामने नाकाबंदी की

इस दौरान सफेद रंग की पिकअप क्रमांक UP 12 CT 8733 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में एक भैंसा और छह भैंसी, कुल 7 मवेशियों को कम जगह में ठूंस-ठूंसकर क्रूरता पूर्वक ले जाते पाया गया। पुलिस ने वाहन चालक करन केवट, पिता मनोज केवट, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 5 कोतमा को हिरासत में लिया।

पूछताछ में करन केवट ने पुलिस को बताया कि वह मेरठ निवासी मुस्तहीव और टांकी थाना रामनगर निवासी नंदू के कहने पर मवेशियों को पिकअप में लोड कर परिवहन कर रहा था।

पुलिस ने पिकअप वाहन और 7 मवेशियों को जब्त कर लिया। बरामद मवेशियों को काजीहाउस कोतमा में रखवाया गया है। मामले में अपराध क्रमांक 231/2026 दर्ज कर पशु क्रूरता अधिनियम, म.प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम तथा मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राधिका भगत, उप निरीक्षक डीएस बागरी और आरक्षक प्रवीण भगत की भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment