भाजपा अनूपपुर की जिला बैठक संपन्न, तीन बैठकों में अनुपस्थित पदाधिकारियों पर होगी कार्यवाही: गौरव सिरोठिया

---Advertisement---

 

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर जिला कार्यालय में 10 मई 2026 को जिला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा के संभागीय प्रभारी गौरव सिरोठिया, जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, उमरिया जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी दिलीप पांडे, जिला महामंत्री श्याम नारायण शुक्ला तथा सिद्धार्थ शिव सिंह की उपस्थिति रही। बैठक में आगामी जिला प्रशिक्षण वर्ग सहित संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

लगातार अनुपस्थित रहने वालों पर सख्ती

 

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा संभागीय प्रभारी गौरव सिरोठिया ने कहा कि संगठन द्वारा तय कार्यक्रमों का सभी पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह की 1 से 7 तारीख तक मंडल बैठक, 7 से 10 तारीख तक जिला बैठक तथा इसके बाद शक्ति केंद्र और बूथ की बैठकें नियमित रूप से होना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि अनूपपुर में भाजपा संगठन मजबूत है और कार्यकर्ता निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं, लेकिन जो पदाधिकारी बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहते हैं, उन पर निगरानी रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि कोई पदाधिकारी तीन बैठकों में अनुपस्थित रहता है तो उसे पद से मुक्त किया जाए। उन्होंने मंडल अध्यक्षों को प्राथमिकता दिए जाने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी कार्य को मंडल अध्यक्ष के माध्यम से ही आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

 

जिम्मेदारियों का करें निर्वहन

 

भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी जिम्मेदार पदाधिकारी अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करें और संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करें। उन्होंने कहा कि सभी मोर्चों के जिला अध्यक्षों को अपने-अपने मंडलों में नियमित प्रवास करना चाहिए तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना चाहिए, ताकि योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंच सके।

 

प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी

 

उमरिया जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी दिलीप पांडे ने कहा कि 19 एवं 20 मई 2026 को अमरकंटक में आयोजित होने वाले दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग में अपेक्षित सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें तथा समय पर पंजीयन कराएं। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए सभी से अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

बैठक में जिला पदाधिकारी, मोर्चों के जिला अध्यक्ष, सभी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी उपस्थित रहे। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

Leave a Comment