भाई बहन के स्नेह और विश्वास का महापर्व एमसीबी जिले में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन

---Advertisement---

भाई बहन के स्नेह और विश्वास का महापर्व

एमसीबी जिले में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन

एमसीबी। जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ सहित आसपास के कोयलांचल क्षेत्रों में भाई बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट कर उनकी रक्षा और हर परिस्थिति में साथ देने का संकल्प लिया

रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में भी विशेष रौनक रही। पर्व से एक दिन पहले से ही राखी, मिठाई, पूजा सामग्री और उपहारों की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। बाजार में तरह तरह की रंग बिरंगी राखियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। बच्चों और युवाओं में कार्टून कैरेक्टर, आकर्षक डिजाइन और विभिन्न रंगों वाली राखियों को लेकर विशेष उत्साह नजर आया। पर्व के दिन सुबह से ही घरों में पूजा अर्चना की तैयारियां शुरू हो गई थीं। बहनों ने पारंपरिक रूप से भाइयों का तिलक किया, आरती उतारी और मिठाई खिलाकर उनकी कलाई पर राखी बांधी

भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति अपना स्नेह व्यक्त किया। कई परिवारों में दूर रहने वाले भाई बहनों ने फोन और वीडियो कॉल के माध्यम से एक दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं

कोयलांचल क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व सामाजिक सौहार्द और पारिवारिक एकजुटता के साथ मनाया गया। नौकरी अथवा अन्य कारणों से बाहर रहने वाले लोग भी पर्व मनाने के लिये अपने घर पहुंचे जिससे परिवारों में विशेष खुशी का माहौल रहा। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से भी रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किये गये

रक्षाबंधन के अवसर पर मिठाई की दुकानों में भी अच्छी खासी भीड़ रही। लोगों ने विभिन्न प्रकार की मिठाइयां खरीदकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया वहीं उपहार और कपड़ों की दुकानों में भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी रही।
रक्षाबंधन ने एक बार फिर भाई बहन के रिश्ते की मिठास और परिवार के महत्व को रेखांकित किया। पूरे मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र में दिनभर पर्व की खुशियां और उत्साह का माहौल बना रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment