अनूपपुर 24 जुलाई 2026/अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 3.9 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र अनूपपुर में 2 मिली मीटर, कोतमा में 3 मिली मीटर, बिजुरी में 7.2 मिली मीटर,जैतहरी में 3.6 मिली मीटर , पुष्पराजगढ़ में 2.6 मिली मीटर, अमरकंटक में 5 मिली मीटर तथा बेनीबारी में 7.8 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई। वर्षा मापी केंद्र वेंकटनगर में वर्षा निरंक दर्ज की गई।




























































