बढ़ती महंगाई को लेकर ब्लॉक कांग्रेस राजनगर ने किया प्रदर्शन
राजनगर
बढ़ती महंगाई के केखिलाफ
पूरे प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के दिशा-निर्देश पर महंगाई के खिलाफ चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत आज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुनील सराफ के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष राहुल सिंह परिहार द्वारा राजनगर में विशाल रैली निकालकर केंद्र की मोदी सरकार एवं मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, आम जनता की परेशानियों और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। रैली के माध्यम से सरकार को जनता की समस्याओं के प्रति गंभीरता से ध्यान देने का संदेश दिया गया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर ‘पुल्लू’ दुबे, वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक जेठानी, गिरीजेश श्रीवास्तव, जगदीश पटेल, जिला महामंत्री निर्भय नारायण राव,जिला सचिव नरोत्तम अहिरवार, राजू श्रीवास्तव, मुकेश राजभर, मनोहर जायसवाल, राहुल जायसवाल, इमरान खान, आलोक सिंह, पवन सिंह, संतोष सिंह, राघवेंद्र द्विवेदी, विवेक सिंह, संदीप दीवान, अजीत श्रीवास्तव, गोपाल चौहान, मनोज चंदेल, भागीरथी, हमेंद्र, पाव,गोविंद सिंह,लकी मरावी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं साथी भगत सिंह चौक पर उपस्थित रहे।
































































