लोकेशन धार
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
प्रधानमंत्री सड़क निर्माण में भारी भ्रष्टाचार ना तो समय सीमा में काम पूर्ण हुआ और ना ही वैकल्पिक मार्ग को गुणवत्ता पूर्वक बनाया
धार जिले के आहू में आहू–ओसरा–धामन्दा मार्ग पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से मुख्य पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य पिछले लगभग तीन माह से चल रहा है, लेकिन निर्माण एजेंसी द्वारा बनाए गए वैकल्पिक मार्ग की खराब स्थिति के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, वैकल्पिक मार्ग का निर्माण पर्याप्त गुणवत्ता के साथ नहीं किया गया। मार्ग पर पानी की निकासी के लिए सीमेंट पाइप नहीं डाले गए तथा केवल बड़ी गिट्टी और मुरम डालकर छोड़ दिया गया। मार्ग को रोलर से भी ठीक तरह से दबाया नहीं गया। परिणामस्वरूप मानसून की पहली बारिश में पानी के तेज बहाव से गिट्टी बह गई और वैकल्पिक मार्ग कई स्थानों पर कट गया।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में मार्ग से गुजरना जोखिम भरा हो गया है। स्कूल बसों, कारों और दोपहिया वाहनों के चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, फिसलन और खराब रास्ते के कारण कई दोपहिया वाहन चालक को दिक्कत का सामना करना पड़ता है
यह मार्ग लगभग बारह गांवों को जिला मुख्यालय धार से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। वैकल्पिक मार्ग की खराब स्थिति के कारण किसानों, विद्यार्थियों और दैनिक आवागमन करने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
पूरे जिले में प्रधानमंत्री सड़कों की स्थिति बदतर हुई है सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद एजेंसियां 3 वर्ष तक रखरखाव का कार्य भी नहीं कर रही है जबकि बिल रखरखाव के बराबर निकल जा रहे हैं भुगतान ठेकेदारों को बराबर हो रहा है



































