बाढ़ एवं अतिवृष्टि से निपटने अनूपपुर में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित, 24 घंटे तैनात रहेंगे कर्मचारी

---Advertisement---

 

 

अनूपपुर 8 जून 2026/ आगामी मानसून को दृष्टिगत रखते हुए जिले में बाढ़ एवं अतिवृष्टि की संभावित स्थिति से निपटने तथा मैदानी स्तर के अमले से बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली द्वारा जिला स्तरीय कंट्रोल रूम सक्रिय करने के आदेश जारी किए गए हैं। यह नियंत्रण कक्ष कार्यालय कलेक्टर अनूपपुर के कक्ष क्रमांक 56 (जिला आपदा नियंत्रण कक्ष) में स्थापित किया गया है, जहाँ आगामी समय में 24 घंटे दूरभाष एवं ई-मेल के माध्यम से मॉनिटरिंग की जाएगी।

 

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिला आपदा नियंत्रण कक्ष में सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। प्रातः 08:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक श्री मनोज कुमार रौतेल (मो. नं. 9131271968), दोपहर 02:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक सुश्री कमलेश्वरी यादव (मो.नं. 9301522935) तथा सुश्री सपना रजक (मो. नं. 9685158619) एवं रात्रि 08:00 बजे से प्रातः 08:00 बजे तक श्री भोलेलाल कोल (मो. नं. 9171365430) की ड्यूटी लगाई गई है।

 

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम (दूरभाष क्रमांक 0755-2840603, 07659-181 एवं ई-मेल आईडी aapda.anuppur@gmail.com) के सफल संचालन एवं समन्वय हेतु जिला प्रबंधक, लोक सेवा प्रबंधन विभाग श्रीमती सोनू सिंह राजपूत (मो. नं. 9424507799) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

कंट्रोल रूम के माध्यम से जिले में वर्षा की स्थिति, नदी-नालों के जलस्तर और जलभराव की सूचनाओं पर तत्काल संज्ञान लिया जाएगा, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment