अवैध सट्टा पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही  3 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

---Advertisement---

 

एमसीबी/मनेन्द्रगढ़। जिले में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह के निर्देशन में सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने सट्टा पट्टी काटते हुए 3 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मनेन्द्रगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में रवि जायसवाल उम्र 39 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 12 सब्जी मंडी मनेन्द्रगढ़, अशोक बैसवाल 32 वर्ष निवासी लालपुर गोटिया पारा मनेन्द्रगढ़ और मो. खलील 22 वर्ष निवासी साईं बाबा तिराहा जेकेडी रोड मनेन्द्रगढ़ शामिल हैं।

बताया गया कि पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज के निर्देशानुसार जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 13 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति सट्टा पट्टी काट रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपियों को सट्टा लिखते हुए पकड़ लिया।

कार्यवाही के दौरान आरोपियों के कब्जे से सट्टा पट्टी और नगद राशि जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6(क) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है।

एमसीबी पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक चेतन राम राजवाड़े, प्रधान आरक्षक प्रिंस राय, नवीनदत्त तिवारी, सुनील रजक, आरक्षक मो. आजाद, विनोद टोप्पो, अरविंद तिवारी, विजय यादव, उत्तरा कश्यप, ज्ञानेश्वर राजवाड़े और सैनिक विनीत सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment