अवैध रेत भंडारण पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 60 घन मीटर रेत जब्त, खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप

---Advertisement---

 

अवैध रेत भंडारण पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 60 घन मीटर रेत जब्त, खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप

अनूपपुर। जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 60 घन मीटर अवैध रूप से भंडारित रेत जब्त की गई। यह कार्रवाई तहसील कोतमा अंतर्गत ग्राम लोहसरा-बिजुरी क्षेत्र में की गई, जहां खनिज विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान अवैध रेत भंडारण का मामला पकड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर के निर्देश एवं उपसंचालक खनिज के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध खनिज गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान खनिज विभाग की टीम ने लोहसरा-बिजुरी क्षेत्र में छापामार कार्रवाई कर लगभग 60 घन मीटर रेत को जब्त किया। जब्त की गई रेत को सुरक्षा की दृष्टि से उपतहसील कार्यालय परिसर बिजुरी में रखवाया गया है।

खनिज निरीक्षक ईशा वर्मा ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए विभागीय अमला लगातार निगरानी कर रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण किए जा रहे हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा एवं शासन को होने वाली राजस्व हानि को रोकना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसलिए अवैध खनिज कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन या भंडारण की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई के बाद जिले में अवैध खनिज कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है तथा खनिज विभाग की आगामी कार्रवाइयों पर सभी की नजर बनी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment