अवैध खनन, कोयला चोरी एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध बीसीसीएल में विशेष अभियान

---Advertisement---

भारत सरकार की ‘Zero Coal Leakage Tolerance Policy’ के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कोयला चोरी, अवैध खनन, अवैध भंडारण एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा सीआईएसएफ एवं स्थानीय प्रशासन के समन्वय से कंपनी के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में सघन निगरानी, छापेमारी, ड्रोन सर्विलांस, वाहन जांच एवं प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में दिनांक 19.08.26 को अभियान के दौरान आवश्यकतानुसार सत्यापन एवं तलाशी करते हुए अवैध रूप से संग्रहित कोयले की बरामदगी तथा संबंधित मामलों में विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

अभियान के तहत कुल 21 स्थानों पर छापेमारी एवं सघन तलाशी की गई। बस्ताकोला के मांझी बस्ती से 32.310 टन अवैध कोयला तथा कुसुंडा के SNR Mines क्षेत्र से 200 किलोग्राम अवैध कोयला एवं एक मोटरसाइकिल  बरामद की गई। दोनों मामलों में MMDR Act के तहत आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। इसके अतिरिक्त, 01 अवैध मुहाने को भरकर बंद किया गया। संवेदनशील एवं चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में ड्रोन सर्विलांस एवं एरिया डोमिनेशन के दौरान महुदा के मछियारा के समीप 01 खुला अवैध मुहाना पाया गया। मौके पर कोई सक्रिय अवैध गतिविधि अथवा कोयला भंडारण नहीं मिला और मुहाने की भराई हेतु कार्रवाई जारी है।

कोयला परिवहन में वैधता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख चेक पोस्ट, रेलवे साइडिंग, कोल डंप एवं परिवहन मार्गों पर विशेष वाहन जांच की गई तथा एम-परिवहन (M-Parivahan) ऐप के माध्यम से दस्तावेज एवं परिवहन विवरण का सत्यापन किया गया। बरोरा, गोविंदपुर, कतरास, सिजुआ, कुसुंडा (धनसार), पीबी क्षेत्र, बस्ताकोला, लोदना, पूर्वी झरिया (भौंरा) तथा ब्लॉक 2 (बाघमारा) में कुल 165 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 137 वाहनों का एम-परिवहन ऐप के माध्यम से सत्यापन हुआ। जांच के दौरान किसी भी वाहन अथवा संबंधित दस्तावेज में कोई अनियमितता या दस्तावेजी विसंगति नहीं पाई गई।

कंपनी के खनन एवं परिवहन क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए एरिया डोमिनेशन, सघन गश्त, ड्रोन सर्विलांस, QRT की तैनाती, विशेष वाहन जांच एवं प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संयुक्त कार्रवाई नियमित रूप से जारी है। सीआईएसएफ के कंपनी कमांडरों, पोस्ट कमांडरों, QRT एवं अतिरिक्त बल द्वारा निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। चिन्हित अवैध मुहानों की भराई तथा अन्य आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रबंधन द्वारा सीआईएसएफ एवं स्थानीय प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय किया जा रहा है।

बीसीसीएल राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा तथा ‘Zero Coal Leakage Tolerance Policy’ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है। कोयला चोरी, अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान आगे भी पूरी सतर्कता, पारदर्शिता एवं विधिसम्मत तरीके से जारी रखे जाएंगे।

कोयला चोरी, अवैध खनन, अवैध परिवहन, अवैध कोयला भंडारण अथवा कोयला क्षेत्र से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना CISF Unit, BCCL, Koyla Nagar, Dhanbad के WhatsApp नंबर 9341528406 पर केवल संदेश (Message) के माध्यम से उपलब्ध कराएं, ताकि प्राप्त सूचना पर त्वरित, गोपनीय एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 20, 2026

August 20, 2026

August 20, 2026

August 20, 2026

August 20, 2026

August 20, 2026

Leave a Comment