भारत सरकार की ‘ज़ीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी’ के प्रभावी क्रियान्वयन एवं राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा के उद्देश्य से बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा सीआईएसएफ एवं स्थानीय प्रशासन के समन्वय से कंपनी के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध खनन, अवैध कोयला संग्रहण, कोयला चोरी एवं अवैध परिवहन की रोकथाम हेतु जारी अभियानों के तहत दिनांक 27.08.26 को सघन तलाशी, ड्रोन सर्विलांस, एरिया डोमिनेशन, संयुक्त अभियान एवं विशेष वाहन जांच अभियान संचालित किए गए। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर 20 संवेदनशील स्थलों पर छापेमारी एवं तलाशी की गई, जिनमें किसी भी स्थल पर अवैध कोयला अथवा सक्रिय अवैध गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई। चिन्हित अवैध उत्खनन स्थलों की भराई हेतु आवश्यक कार्रवाई जारी है।
कतरास क्षेत्र में भूमि माइंस ओबी डंप की तलाशी में कोई सामग्री नहीं मिली, जबकि लालचक जंगल में अवैध कोयला लदा ट्रक मिलने पर सुरक्षा टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया गया तथा रात्रिकालीन QRT/PTL बढ़ाने के निर्देश दिए गए। सिजुआ क्षेत्र (निचितपुर) में ड्रोन निगरानी के दौरान NOCP/TMC क्षेत्र सामान्य पाया गया तथा पहाड़ी पैच का अवैध मुहाना बंद मिला। सीवी क्षेत्र (बसंतीमाता) में कारगिल एवं कल्याणचक क्षेत्र में ड्रोन सर्विलांस के दौरान रैट-होल पाए गए, लेकिन कोयला संग्रह नहीं मिला; इनकी भराई हेतु कार्रवाई जारी है। ब्लॉक-2 (बाघमारा) क्षेत्र में माटीगढ़ा के समीप अवैध मुहाना भरकर 05–07 बोरी अवैध कोयला नष्ट किया गया।
कोयला चोरी एवं अवैध परिवहन की रोकथाम हेतु प्रमुख चेक पोस्ट, रेलवे साइडिंग, कोल डंप एवं परिवहन मार्गों पर 143 कोयला-लदे वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 117 वाहनों का M-Parivahan ऐप के माध्यम से सत्यापन किया गया। जांच में किसी भी वाहन अथवा संबंधित दस्तावेज में संदिग्धता या दस्तावेजी विसंगति नहीं पाई गई।
बीसीसीएल के संवेदनशील क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन, सघन गश्त, ड्रोन सर्विलांस, QRT तैनाती, विशेष वाहन जांच एवं प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संयुक्त कार्रवाई निरंतर जारी है। चिन्हित अवैध उत्खनन स्थलों की भराई, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी एवं आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई के लिए बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा सीआईएसएफ, जिला प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस के साथ निरंतर समन्वय किया जा रहा है। सभी अभियान शांतिपूर्ण, प्रभावी एवं विधिसम्मत रहे। ‘ज़ीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी’ के अनुरूप राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा तथा अवैध खनन, कोयला चोरी एवं अवैध परिवहन पर नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान आगे भी पूरी सतर्कता एवं सख्ती के साथ जारी रहेंगे।
कोयला चोरी, अवैध खनन, अवैध परिवहन, अवैध कोयला भंडारण अथवा किसी अन्य संदिग्ध गतिविधि की सूचना CISF Unit, BCCL, कोयला नगर, धनबाद के WhatsApp नंबर 9341528406 पर केवल संदेश (Message) के माध्यम से दें, ताकि त्वरित, गोपनीय एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।







































































