भारत सरकार की “ज़ीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी” के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कोयला चोरी, अवैध खनन, अवैध कोयला भंडारण एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा सीआईएसएफ एवं स्थानीय प्रशासन के समन्वय से कंपनी के विभिन्न क्षेत्रों में आज सघन निगरानी, छापेमारी, ड्रोन सर्विलांस, एरिया डोमिनेशन एवं विशेष वाहन जांच अभियान संचालित किए गए। आसूचना के आधार पर संवेदनशील एवं हॉटस्पॉट क्षेत्रों की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्रवाई सुनिश्चित की गई। सभी अभियान शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं विधिसम्मत तरीके से संपन्न हुए।
अभियान के तहत कुल 19 स्थानों पर छापेमारी एवं सघन तलाशी की गई, जिसमें किसी भी स्थान पर सक्रिय अवैध खनन, अवैध कोयला भंडारण अथवा कोयला चोरी की गतिविधि नहीं मिली। सीवी एरिया (बसंतीमाता) के लुच्चीबाद क्षेत्र में सीआईएसएफ एवं स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त रेड/सर्च अभियान चलाया गया। कुल 29 सदस्य शामिल रहे, लेकिन कोई सक्रिय अवैध मुहाना, अवैध कोयला भंडारण अथवा संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली।
ड्रोन सर्विलांस के दौरान ब्लॉक-II क्षेत्र के BOCP, बेनीडीह कोल डंप एवं रेलवे साइडिंग, अम्बे माइंस, नदखुरकी कोल डंप एवं केशरगढ़ साइडिंग सामान्य पाए गए। जमुनिया माइंस में कुछ रैट-होल मिले, जहां कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली और उनकी भराई की कार्रवाई जारी है। लोदना क्षेत्र के NTST के कुजामा पैच, NTCD, V-Patch, RS-06/09, F-Patch एवं DP-06 क्षेत्र सामान्य पाए गए। कोयला परिवहन एवं दस्तावेजों की जांच के लिए एमएमडीआर अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप प्रमुख चेक पोस्ट, कोल डंप, रेलवे साइडिंग एवं परिवहन मार्गों पर विशेष वाहन जांच की गई। कुल 136 वाहनों की जांच में 114 का M-परिवहन ऐप से सत्यापन किया गया। किसी वाहन में संदिग्ध गतिविधि अथवा दस्तावेजी विसंगति नहीं मिली तथा सभी सत्यापित वाहनों के दस्तावेज एवं परिवहन विवरण वैध पाए गए।
बीसीसीएल के खनन एवं परिवहन क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन, सघन गश्त, ड्रोन सर्विलांस, QRT/SRT की तैनाती, विशेष वाहन जांच एवं आसूचना-आधारित संयुक्त अभियान लगातार जारी हैं। चिन्हित अवैध मुहानों की भराई तथा संवेदनशील स्थलों पर आवश्यक सुरक्षा उपायों के लिए बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा सीआईएसएफ एवं स्थानीय प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय किया जा रहा है। बीसीसीएल राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा तथा ‘Zero Coal Leakage’ के लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध है और अवैध खनन, कोयला चोरी एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान आगे भी सतत, सघन, पारदर्शी एवं विधिसम्मत तरीके से जारी रखे जाएंगे।
महत्वपूर्ण सूचना
कोयला चोरी, अवैध खनन, अवैध कोयला भंडारण, अवैध परिवहन अथवा कोयला क्षेत्र से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना सीआईएसएफ यूनिट, बीसीसीएल, कोयला नगर, धनबाद के WhatsApp नंबर 9341528406 पर केवल संदेश (Message) के माध्यम से दें, ताकि सूचना पर त्वरित, गोपनीय एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।






































