अवैध खनन, कोयला चोरी एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध बीसीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में सघन निगरानी एवं जांच अभियान

---Advertisement---

बीसीसीएल प्रबंधन के समन्वय से सीआईएसएफ बीसीसीएल यूनिट द्वारा दिनांक 10.08.2026 को कंपनी के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन, कोयला चोरी एवं अवैध परिवहन की रोकथाम के उद्देश्य से ड्रोन सर्विलांस, संयुक्त अभियान एवं सतत निगरानी की गई। इस दौरान चिन्हित हॉटस्पॉट्स एवं संवेदनशील स्थलों की निगरानी करते हुए आवश्यकतानुसार स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

क्षेत्रवार प्रमुख गतिविधियां निम्नवत हैं:

  • एरिया-03 (गोविंदपुर) में सलानपुर माइंस स्थित अवैध मुहाने एवं एस्केप रूट का निरीक्षण किया गया।
  • एरिया-04 (कतरास) में01 अवैध मुहाने की पूर्ण भराई की गई। इसके अतिरिक्त, केशलपुर क्षेत्र में पुनः अवैध मुहाना खुलने एवं कोयला भंडारण की सूचना मिलने पर QRT द्वारा जांच की गई। एरिया-05 (सिजुआ) में बांसजोड़ा साइडिंग के पीछे लगभग 20 बोरियों में पोड़ा कोयला बरामद कर नियमानुसार नष्ट किया गया। एरिया-05A (निश्चितपुर) में NOCP वर्कशॉप, कोल डंप एवं CHP क्षेत्र में मोबिलाइजेशन ड्रिल एवं एरिया डोमिनेशन कराया गया, जिसके दौरान स्थिति सामान्य रही।
  • एरिया-07 (पुटकी) में भागाबांध17 नंबर पीट पर एक संदिग्ध ट्रैक्टर की जांच की गई। ट्रैक्टर में पत्थर पाया गया तथा कोई अवैध गतिविधि नहीं मिली। एरिया-09 (बस्ताकोला) में राजापुर माइंस में संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना मिलने पर QRT द्वारा जांच की गई।
  • एरिया-10 (जेलगोड़ा) में ड्रोन के माध्यम से एरिया सर्विलांस किया गया,जिसमें अधिकांश क्षेत्र सामान्य पाए गए। BR-05 माइंस में रैट-होल पाए गए, लेकिन कोई अवैध गतिविधि नहीं मिली। ड्रोन सर्विलांस के दौरान अधिकांश क्षेत्र सामान्य पाए गए तथा अवैध कोयले का कोई भंडारण नहीं मिला।

बीसीसीएल द्वारा ड्रोन के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी जारी है। चिन्हित अवैध उत्खनन स्थलों की भराई तथा अवैध खनन, कोयला चोरी एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए सीआईएसएफ एवं स्थानीय प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय किया जा रहा है। सीआईएसएफ एवं बीसीसीएल के समन्वित प्रयासों से सभी अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुए। राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा तथा कोयला चोरी, अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से ऐसे अभियान भविष्य में भी निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।

महत्वपूर्ण सूचना

कोयला क्षेत्र से संबंधित किसी भी प्रकार के अवैध खनन, कोयला चोरी, अवैध परिवहन अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधि की सूचना सीआईएसएफ बीसीसीएल यूनिट, कोयला नगर, धनबाद के व्हाट्सएप नंबर 9341528406 पर केवल संदेश (Message) के माध्यम से उपलब्ध कराएं, ताकि त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 11, 2026

August 11, 2026

August 11, 2026

August 11, 2026

August 11, 2026

August 11, 2026

Leave a Comment