अपरिहार्य कारणों से 5 सितंबर का मटकी फोड़ कार्यक्रम स्थगित
मनेन्द्रगढ़। श्री शिव भक्त मंडली मनेन्द्रगढ़ द्वारा 5 सितंबर 2026 को हाई स्कूल ग्राउंड (स्वामी आत्मानंद विद्यालय) में आयोजित किया जाने वाला भव्य मटकी फोड़ कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है।
कार्यक्रम को लेकर नगरवासियों और प्रतिभागी टीमों में काफी उत्साह था और आयोजन की तैयारियां भी की जा रही थीं। इसी बीच उत्पन्न अपरिहार्य परिस्थितियों को देखते हुए समिति ने कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया है
आयोजक समिति ने कार्यक्रम स्थगित होने से श्रद्धालुओं, प्रतिभागियों, सहयोगियों और नगरवासियों को हुई असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुए क्षमा मांगी है। समिति ने बताया कि कार्यक्रम की नई तिथि जल्द घोषित की जायेगी जिसकी जानकारी सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से दी जायेगी
श्री शिव भक्त मंडली ने नगरवासियों से अपील की है कि वे पूर्व की भांति अपना स्नेह, सहयोग और समर्थन बनाये रखें। आयोजन से संबंधित जानकारी के लिये 6260282891 पर संपर्क किया जा सकता है































































