अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों के निराकरण हेतु आयोजित विशेष शिविर में जिला पंचायत सीईओ ने की सुनवाई

---Advertisement---

 

अनूपपुर 05 अगस्त 2026/ जिले के विभिन्न विभागों में लंबित अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से बुधवार को जिला पंचायत सभागार, अनूपपुर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने विभिन्न विभागों के लंबित अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों एवं संबंधित आवेदकों की सुनवाई की।

सुनवाई के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का नियमानुसार एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त सुश्री सरिता नायक, कोषालय अधिकारी श्री संतोष करचाम सहित संबंधित विभागों के जिला प्रमुख, स्थापना शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 10, 2026

August 10, 2026

August 10, 2026

August 10, 2026

August 10, 2026

August 10, 2026

Leave a Comment