ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
थार महिला बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रो में अंतरराष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है प्रत्येक वर्ष 28 मई को ‘विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस’ मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य माहवारी (पीरियड्स) के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूकता फैलाना और इस विषय पर समाज में व्याप्त रूढ़िवादिता और वर्जनाओं को समाप्त करना है।
किशोरी बालिकाओं ओर महिलाओं को महावारी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया महिलाओं व बालिकाओं को बताया गया कि शारीरिक स्वच्छता के साथ-साथ मानसिक रूप से मजबूत होना भी बहुत जरूरी है मासिक धर्म के दौरान सैनिटरी पेड़ के सही उपयोग सुरक्षित निपटारे साबुन से हाथ धोने के तरीके हीमोग्लोबिन की जांच और आयरन फोलिक एसिड टेबलेट के महत्व के बारे में जानकारी दी गई इसके साथ-साथ संतुलित आहार पर्याप्त भोजन और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, जिससे शरीर में डिहाइड्रेशन न हो और ऐंठन (cramps) कम महसूस हो तथा वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया गया माहवारी के दौरान संक्रमण (इंफेक्शन) से बचने और सेहतमंद रहने के लिए इन स्वच्छता नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है ।
यदि आप सैनिटरी पैड की जगह सूती कपड़े का इस्तेमाल करती हैं, तो यह सुनिश्चित करें कि कपड़ा पूरी तरह साफ और सूखा हो। उपयोग के बाद इसे साबुन और गर्म पानी से अच्छी तरह धोएं और धूप में सुखाएं।माहवारी कोई बीमारी नहीं, बल्कि एक सामान्य और प्राकृतिक शारीरिक प्रक्रिया है। मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई रखना महिलाओं और किशोरियों की सेहत और गरिमा के लिए अत्यंत आवश्यक हे
बेटियों को शिक्षित बनाए जिससे उनका उज्जवल भविष्य बनेगा ।
हमारी बेटियां,हमारा गर्व ।
शिविर का आयोजन ग्राम अनारद सेक्टर तीसगांव परियोजना धार ग्रामीण जिला धार में किया गया जिसमें सुपरवाइजर श्रीमती मधु भोरवे तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं प्रियंका यादव चंदा गामड़ उषा ठाकुर ग्राम की महिलाओं और किशोरी बालिकाओं की सहभागिता के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
माहवारी स्वच्छता अभियान का आयोजन संपन्न किया गया।




































