अनूपपुर में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रत्येक माह आयोजित होंगे जनसुनवाई शिविर

---Advertisement---

 

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अनुपपुर/अमरकंटक – अधीक्षण अभियंता मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड अनुपपुर ने जानकारी दी है कि विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जोन एवं वितरण केंद्र , संभागीय एवं वृत्त स्तर पर प्रत्येक माह नियमित जनसुनवाई शिविर आयोजित किए जाएंगे ।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वितरण केंद्र स्तर पर प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार , संभागीय कार्यालय अनुपपुर में प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार तथा वृत्त कार्यालय अनुपपुर में प्रत्येक माह के तृतीय मंगलवार को जनसुनवाई शिविर आयोजित किए जाएंगे । इन शिविरों में विद्युत बिल , मीटर , नवीन विद्युत कनेक्शन , विद्युत आपूर्ति सहित अन्य विद्युत संबंधी शिकायतों एवं समस्याओं का निराकरण किया जाएगा ।

अधीक्षण अभियंता मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड अनूपपुर ने जिले के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से निर्धारित तिथि एवं संबंधित कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु जनसुनवाई का लाभ उठाने की अपील की है । साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित मंगलवार को शासकीय अवकाश रहेगा तो जनसुनवाई अगले कार्यदिवस में आयोजित की जाएगी ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment