अमरकंटक शिवमय वातावरण में शुरू हुई नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा

---Advertisement---

अमरकंटक शिवमय वातावरण में शुरू हुई नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक में श्रावण मास के पावन अवसर पर नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ हुआ । कथा प्रारंभ होने से पूर्व कथा स्थल से मां नर्मदा उद्गम मंदिर तक विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई , जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए ।
शोभायात्रा के दौरान भक्तों ने भजन-कीर्तन और भगवान भोलेनाथ के जयघोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया । नर्मदा उद्गम मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया ।
कथा स्थल मृत्युंजय आश्रम में प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष रुद्राभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया जा रहा है । नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा का वाचन मैनपुरी-इटावा के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित अतुल कृष्ण शास्त्री द्वारा किया जा रहा है । कथा 20 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से हरि ईक्षा तक आयोजित होगी ।
नौ दिवसीय कथा में श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण कर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया गया है । आयोजन कर्ता कवर्धा के धर्मप्रेमी मनोज सिंह व उनके परिवार द्वारा कराया जा रहा है । कथा के समापन पर विशेष हवन-पूजन , कन्या , संत भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 20, 2026

August 20, 2026

August 20, 2026

August 20, 2026

August 20, 2026

August 20, 2026

Leave a Comment