अमरकंटक से ज्वालेश्वर धाम तक कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव एवं प्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा ने निकाली पदयात्रा

---Advertisement---

अमरकंटक से ज्वालेश्वर धाम तक कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव एवं प्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा ने निकाली पदयात्रा

देश की खुशहाली , सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण की कामना के साथ मां नर्मदा जल लेकर किया पदयात्रा

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव एवं राष्ट्रीय सचिव तथा मध्यप्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा ने मां नर्मदा उद्गम मंदिर से पवित्र नर्मदा जल एवं हाथों में राष्ट्रध्वज तिरंगा लेकर ज्वालेश्वर महादेव धाम तक भव्य पदयात्रा निकाली । पदयात्रा का उद्देश्य देश की खुशहाली , सामाजिक समरसता , आपसी भाईचारा , राष्ट्रीय एकता तथा जनकल्याण की कामना करना रहा ।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अरुण ताम्रकार , उनके साथ आए कांग्रेस सेवादल के चार वरिष्ठ पदाधिकारी , अनूपपुर जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डॉ. एहसान अली अंसारी सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल हुए । पूरे मार्ग में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” तथा “जय मां नर्मदा” के उद्घोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति एवं आध्यात्मिक भाव से गुंजायमान रहा ।

पदयात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव ने कहा कि कांग्रेस सेवादल सेवा , त्याग , अनुशासन और राष्ट्रनिर्माण की भावना से निरंतर कार्य करता रहा है । वहीं प्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा ने कहा कि ऐसी यात्राएं समाज में सद्भाव , एकता और जनसेवा का संदेश देने का प्रभावी माध्यम हैं ।
ज्वालेश्वर महादेव धाम पहुंचकर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन एवं जलाभिषेक किया तथा देश में सुख , शांति , समृद्धि , सामाजिक सौहार्द और जनकल्याण की प्रार्थना की । पदयात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं नागरिक भी शामिल हुए और विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर पदयात्रियों का उत्साहवर्धन किया ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment