अमरकंटक में श्रीराम कथा की गूंज,कलश यात्रा के साथ सप्त दिवसीय आयोजन का शुभारंभ

---Advertisement---

अमरकंटक में श्रीराम कथा की गूंज,कलश यात्रा के साथ सप्त दिवसीय आयोजन का शुभारंभ

कल्याण आश्रम सामने बने पुष्कर घाट पर रामचरितमानस एवं कलश का हुआ पूजन,

संवाददाता / श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित श्री कल्याण सेवा आश्रम में बुधवार दिनांक 16/09/26 को सप्त दिवसीय श्रीराम कथा का भक्तिमय शुभारंभ हुआ ।

अयोध्यावासी संत एवं विद्वान कथावाचक पंडित राघवेंद्र नायक महाराज के श्रीमुख से संगीतमय श्रीराम कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराया जा रहा है ।
कथा प्रारंभ होने से पूर्व कल्याण सेवा आश्रम परिसर से रामचरितमानस ग्रंथ एवं कलश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई । श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ मां नर्मदा के पावन तट पुष्कर घाट पहुंचे । यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रामचरितमानस ग्रंथ एवं कलश का विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं आरती संपन्न हुई ।

आयोजन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा । महिला एवं पुरुष श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शोभायात्रा में शामिल हुए । कथा व्यास पं. राघवेंद्र नायक महाराज भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन , मर्यादा , सत्य , धर्म और त्याग के प्रसंगों का भावपूर्ण एवं संगीतमय वर्णन कर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश प्रदान कर रहे हैं ।

यह आयोजन उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के खैरागढ़ स्थित अग्रवाल भक्त मंडल के तत्वावधान में किया जा रहा है । कथा श्रवण के लिए आगरा सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमरकंटक पहुंचे हैं । कथा के साथ श्रद्धालु मां नर्मदा के दर्शन एवं इस पुण्य तीर्थ की आध्यात्मिक अनुभूति का लाभ भी प्राप्त कर रहे हैं ।

सप्त दिवसीय श्रीराम कथा का समापन 22 सितंबर को हवन , महाआरती , कन्या भोज , ब्राह्मण भोज एवं विशाल भंडारे के साथ सम्पन्न होगा । आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण करने की अपील की है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment