अमरकंटक में मां नर्मदा से बमलेश्वर धाम तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा

---Advertisement---

अमरकंटक में मां नर्मदा से बमलेश्वर धाम तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा

पार्षद पवन चीनी व दीपक लालू ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से की मुलाकात

अनूपपुर। हर-हर महादेव और जय मां नर्मदा के जयघोष से अमरकंटक का वातावरण भक्तिमय हो उठा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के आयोजन में मां नर्मदा मंदिर से बामनगढ़ स्थित बमलेश्वर धाम तक पवित्र कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर मां नर्मदा और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया

कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान हर-हर महादेव और जय मां नर्मदा के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। इस पावन अवसर पर नगर परिषद बरगवां अमलाई के पार्षद एवं समाजसेवी पवन चीनी तथा शहडोल जिले के धनपुरी निवासी समाजसेवी दीपक लालू ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। दोनों जनप्रतिनिधियों ने कांवड़ यात्रा के आयोजन को धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और जनकल्याण की भावना से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन बताया।पवन चीनी ने कहा कि मां नर्मदा और भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी श्रद्धालुओं पर सदैव बनी रहे तथा समाज में सुख, समृद्धि, शांति और जनकल्याण की भावना मजबूत हो। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और विश्वास के साथ की गई प्रार्थना निश्चित रूप से सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है।कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता और भाईचारे का भी संदेश दिया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment