अमरकंटक में गब्बर सिंह 39 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद स्वास्थ्य विभाग से हुए सेवानिवृत्त , दी गई भावभीनी विदाई

---Advertisement---

अमरकंटक में गब्बर सिंह 39 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद स्वास्थ्य विभाग से हुए सेवानिवृत्त , दी गई भावभीनी विदाई

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक । मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ कर्मचारी गब्बर सिंह 31 जुलाई 2026 को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए । इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें चिकित्सकों , स्वास्थ्यकर्मियों एवं कर्मचारियों ने उनके दीर्घ , स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी ।

गब्बर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाओं की शुरुआत 4 जून 1987 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) अमरकंटक से की थी । लगभग 39 वर्ष 1 माह के लंबे सेवाकाल में उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा , ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया । उनके सरल स्वभाव , अनुशासन एवं सेवाभाव के कारण वे सहकर्मियों और क्षेत्रवासियों के बीच सम्मानित रहे ।

विदाई समारोह में डॉ. रानू प्रताप सारीवान , डॉ. शशांक परस्ते , वार्ड बॉय भगत सिंह , एएनएम श्रीमती कृष्णा देवी परस्ते , नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती अनीता सिंगराम , श्रीमती अंजलि शर्मा , श्रीमती सुष्मिता दिनकर , फार्मासिस्ट श्रीमती मेघा जोशी एवं अवधेश प्रताप सिंह , सहायक वर्ग-3 श्रीमती भारती बैगा , लैब तकनीशियन श्रीमती विनीता राजोरिया , डाटा एंट्री ऑपरेटर श्रीमती संतोषी धुर्वे , राजकुमार अहिरवार , कंप्यूटर ऑपरेटर अमित कुमार बघेल , एमटीएस कर्मचारी चेतन सिंह , श्री महेश्वर विश्वकर्मा, दिलीप सिंह बघेल सहित स्वास्थ्य विभाग के अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर अमरकंटक क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता श्रीमती ज्योति राठौर , श्रीमती पूनम पिटानिया , श्रीमती शकुन मोगरे एवं श्रीमती शिवकुमारी पारस भी मौजूद रहीं ।

डॉ रानू प्रताप सारीवान ने गब्बर सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी । उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में मरीजों एवं विभाग के प्रति समर्पण का परिचय दिया और अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया । समारोह के अंत में सभी ने उन्हें पुष्पमालाएं एवं भेंट प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 31, 2026

July 31, 2026

July 31, 2026

July 31, 2026

July 31, 2026

July 31, 2026

Leave a Comment