अमरकंटक के नर्मदा नदी में जल गंगा संवर्धन अंतर्गत लगातार हो रही साफ सफाई संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

---Advertisement---

अमरकंटक के नर्मदा नदी में जल गंगा संवर्धन अंतर्गत लगातार हो रही साफ सफाई

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में आज दिन मंगलवार दिनांक 24/03/2026 को “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार आज दिन मंगलवार वार्ड क्रमांक 10 में स्थित उत्तर तट रामघाट के तटों में किया जा रहा साफ-सफाई का कार्य जो अनेक दिनों से लगातार सफलतापूर्वक संपन्न किया जा रहा । इस अभियान का आयोजन मुख्य नगर पालिका अधिकारी चैन सिंह परस्ते नगर परिषद् अमरकंटक की अध्यक्षता में किया जा रहा जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती पार्वती सिंह उइके , उपाध्यक्ष रज्जू सिंह नेताम एवं समस्त पार्षदगण के साथ-साथ नगर पालिका के कर्मचारीगण , जनप्रतिनिधियों और सम्माननीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति बनी रहती है ।
कार्यक्रम के दौरान घाट क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया जिसमें कचरा हटाने , जल स्रोतो को स्वच्छ बनाने एवं आसपास के वातावरण को साफ रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा । उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने श्रमदान करते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दे रहे है ।
इस अवसर पर स्वच्छता के महत्व को बताते हुए आमजन को जल स्रोतों के संरक्षण एवं नियमित साफ-सफाई के लिए जागरूक भी किया जा रहा । सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने आसपास के जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें एवं गंदगी न फैलाएं ।
यह अभियान न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए है बल्कि जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है जिसमें सभी की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 24, 2026

March 24, 2026

March 24, 2026

March 24, 2026

March 24, 2026

March 24, 2026

Leave a Comment