अमरकंटक के मुख्य मार्ग पर लगाए गए दो नए स्पीड ब्रेकर , स्कूली बच्चों और राहगीरों को मिलेगी राहत

---Advertisement---

अमरकंटक के मुख्य मार्ग पर लगाए गए दो नए स्पीड ब्रेकर ,

स्कूली बच्चों और राहगीरों को मिलेगी राहत

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में मुख्य मार्ग पर बढ़ती यातायात गति और दुर्घटना की आशंकाओं को देखते हुए लंबे समय से स्पीड ब्रेकर लगाए जाने की मांग की जा रही थी । इसी क्रम में नगर परिषद द्वारा मुख्य मार्ग पर दो स्थानों पर नए स्पीड ब्रेकर स्थापित किए गए हैं , जिससे स्थानीय नागरिकों , विद्यार्थियों एवं श्रद्धालुओं को राहत मिलने की उम्मीद है ।

ज्ञात हो कि इससे पूर्व पीडब्ल्यूडी तिराहे तथा शांति कुटी आश्रम के समीप स्पीड ब्रेकर लगाए गए थे लेकिन मुख्य मार्ग पर स्थित विद्यालयों के सामने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी । स्कूली बच्चों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए सांसद प्रतिनिधि प्रकाश द्विवेदी (विक्की) ने नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी चैन सिंह परस्ते को ज्ञापन सौंपकर विद्यालयों के समीप शीघ्र स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की थी ।
सांसद प्रतिनिधि के ज्ञापन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर परिषद द्वारा विद्यालय कल्याणिका विद्यालय और सरस्वती शिशु मंदिर क्षेत्र के पास मुख्य मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाया गया ।

स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया है ।
सांसद प्रतिनिधि प्रकाश द्विवेदी के मांग पर त्वरित कार्रवाई के लिए नगर परिषद एवं सीएमओ चैन सिंह परस्ते का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े ऐसे कार्य भविष्य में भी प्राथमिकता के आधार पर किए जाने चाहिए ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment