अमित भोजवानी को भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ में मिली बड़ी जिम्मेदारी,
जिला कोषाध्यक्ष नियुक्तअरुण शर्मा ने जारी की पदाधिकारियों की सूची
मनेन्द्रगढ़। भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने की दिशा में जिला स्तर पर जिम्मेदारियों का विस्तार किया है। इसी कड़ी में मनेन्द्रगढ़ के अमित भोजवानी को जिला कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरुण शर्मा द्वारा पदाधिकारियों की सूची जारी कर नियुक्ति की जानकारी दी गई
अमित भोजवानी की नियुक्ति स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेन्द्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल और भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले की अनुशंसा पर की गई है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और संगठन से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपनी सक्रियता और अनुभव के माध्यम से प्रकोष्ठ के कार्यों को नई गति देंगे
जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर अमित भोजवानी ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने के साथ जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। एनजीओ प्रकोष्ठ को जिले में अधिक प्रभावी और सक्रिय बनाने के लिये भी वे निरंतर प्रयास करेंगे
भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरुण शर्मा ने अमित भोजवानी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन में प्रत्येक पदाधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी के साथ अमित भोजवानी प्रकोष्ठ की गतिविधियों को मजबूत करने और समाजसेवी संस्थाओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में प्रभावी कार्य करेंगे
अमित भोजवानी की नियुक्ति की जानकारी सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और मित्रों ने प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व और सक्रिय सहभागिता से एनजीओ प्रकोष्ठ के सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों को जिले में और अधिक विस्तार मिलेगा।



























































