अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के शपथ ग्रहण समारोह में एमसीबी कोरिया की सहभागिता

---Advertisement---

 

जिलाध्यक्ष रघुनाथ पोद्दार ने साथियों सहित की शिरकत

एमसीबी/कोरिया। रायपुर में 5 जुलाई को आयोजित अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ के प्रांतीय कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और प्रदेशभर से आये प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपस्थित रहे वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल, प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल सहित प्रदेश और विभिन्न जिलों के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने समारोह में भाग लिया।

समारोह में नवगठित प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई और विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों का सम्मान प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की एकजुटता, संगठन, सेवा और समर्पण की भावना ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और सामाजिक सेवा और जनकल्याण के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

एमसीबी/कोरिया जिले से भी अग्रवाल समाज की सक्रिय सहभागिता रही। जिला अध्यक्ष रघुनाथ पोद्दार ने भी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूनम अग्रवाल, रानू अग्रवाल और अन्य मित्रों सहित कार्यक्रम में शिरकत की और समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी समन्वय, एकता और सामाजिक सरोकारों को नई दिशा देने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, प्रदेश मंत्री राजेश धनानियां, जिला अध्यक्ष आशीष केड़िया, उप जिला अध्यक्ष कमल बंसल, ईश्वर अग्रवाल, नरेश बंसल सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी पदाधिकारियों ने समाजहित में निरंतर कार्य करने, संगठन को और अधिक सशक्त बनाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का सामूहिक संकल्प दोहराया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment