अजीविका दीदियो के घर जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की स्थापना के संबंध में जिपं सीईओ ने दिए निर्देश

---Advertisement---

 

आजीविका मिशन के कार्यों की समीक्षा के दौरान चर्चा कर मिशन टीम को जिला पंचायत सीईओ ने दिए निर्देश

 

अनूपपुर 25 अप्रैल 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने ग्रामीण महिलाओं के उत्थान के लिए संचालित आजीविका मिशन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आजीविका दीदियो को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने की दिशा में सशक्त प्रयासों पर बल दिया है।

जिला पंचायत सीईओ ने जिला पंचायत सभागार में मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला एवं ब्लॉक इकाई के कार्यो की समीक्षा बैठक में उक्ताशय के निर्देश दिए।

 

बैठक में आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक श्री शशांक प्रताप सिंह,जिला प्रबंधक, विकासखंड प्रबंधक, तथा सहायक प्रबंधक उपस्थित थे।

 

जिला पंचायत की सीईओ ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सभी आजीविका दीदियो के घरों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को संधारित कराने तथा पोषण वाटिका स्थापित कर जैविक उद्यानिकी गतिविधि पर जोर दिया है।

 

जिला पंचायत सीईओ ने आजीविका मिशन के विभिन्न मदो में व्यय की स्थिति की समीक्षा की उन्होंने लोक अधिकार केंद्र अंतर्गत हक अधिकार,महिला हिंसा के संबंध में जन जागरूकता तथा काउंसलिंग के संबंध में निर्देश दिए उन्होंने क्षमता संवर्धन के माध्यम से बेहतर क्रियान्वयन जिले में करने के निर्देश दिए बैठक में आर-सेटी के अंतर्गत प्रदान किए गए प्रशिक्षण कार्य की समीक्षा की गई।

बैठक में जंगली मधुमक्खी शहद संग्रहण कार्य की समीक्षा करते हुए ओपन मार्केटिंग में बेचने के लिए एफएएसआई(फसाई) में पंजीयन कराने तथा पैकेजिंग के सुधार के संबंध में निर्देश दिए गए बैठक में ग्रामीण आजीविका एक्सप्रेस योजना के अंतर्गत भेलमा से जैतहरी एवं छतई से बिजुरी के बीच संचालित आजीविका एक्सप्रेस वाहन के संचालन की समीक्षा की गई।

जिला पंचायत सीईओ ने बैठक में निर्देश दिए कि सीएलएफ की विशिष्ट गतिविधियों का चिन्हांकन किया जाए तथा आजीविका मिशन के बेहतर कार्यों के सफलता की कहानी प्रचारित- प्रसारित की जाए।

उन्होंने बैठक में एक बगिया मां के नाम के अंतर्गत रोपित पौधों के ग्रीष्मकाल के दौरान आवश्यक देखभाल तथा नियमित पानी देने के लिए आजीविका दीदियो के माध्यम से हितग्राहियों को प्रेरित करने तथा नियमित मॉनिटरिंग के संबंध में निर्देश दिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment