अज्ञात वाहन की टक्कर से जंगली सूअर की मौत, वन विभाग ने कराया पोस्टमार्टम व अंतिम संस्कार

---Advertisement---

 

 

कोयलांचल समाचार के लिए रिपोर्टर – शशिधर अग्रवाल

 

अनूपपुर, 22 मई। जिला मुख्यालय से लगभग 9 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर स्थित ग्राम भोलगढ़ के समीप गुरुवार शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां अज्ञात बड़े वाहन की चपेट में आने से एक नर जंगली सूअर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग ने प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मृत वन्यजीव का पोस्टमार्टम एवं अंतिम संस्कार कराया।

 

जानकारी के अनुसार ग्राम भोलगढ़ के पिंजरहा धार क्षेत्र के पास स्थित कुरियारी जंगल की ओर से एक नर जंगली सूअर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जंगली सूअर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

 

घटना की जानकारी अनूपपुर से कोतमा की ओर जा रहे वरिष्ठ पत्रकार सुधाकर पयासी द्वारा वन्यजीव संरक्षक शशिधर अग्रवाल को दी गई। सूचना मिलते ही शशिधर अग्रवाल ने वन विभाग को अवगत कराया तथा स्वयं भी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद भोलगढ़ वनरक्षक रोहित उपाध्याय एवं वन सुरक्षा कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और मृत जंगली सूअर के शव को सुरक्षित रूप से वन चौकी भोलगढ़ लाया गया।

 

वन विभाग द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। शुक्रवार को पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश चंद्र दीक्षित द्वारा मृत जंगली सूअर का पोस्टमार्टम किया गया। आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में वन्यजीव के शव का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कफन, पुष्प एवं अगरबत्ती के साथ विधिवत दाह संस्कार किया गया।

 

स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय किए जाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल से लगे क्षेत्रों में अक्सर वन्यजीव सड़क पार करते हैं, ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने के साथ वन विभाग और प्रशासन को भी चेतावनी संकेत एवं सुरक्षा उपाय बढ़ाने की आवश्यकता है।

 

वन विभाग ने वाहन की पहचान और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment