अडानी थर्मल पावर प्लांट में रक्तदान शिविर संपन्न

---Advertisement---

 

 

293 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह

अनूपपुर 25 जून 2026/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली और जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी के निर्देशों के परिपालन में बुधवार को कोतमा स्थित अडानी थर्मल पावर प्लांट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलका तिवारी, सिविल सर्जन डॉ. एस.आर. परस्ते तथा जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.सी. राय के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में संवेदनशीलता और जन-भागीदारी का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। जिला चिकित्सालय अनूपपुर एवं श्री राम अस्पताल शहडोल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर के माध्यम से कुल 293 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।

शिविर के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलका तिवारी ने रक्तदान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय और रक्तदाताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए रक्तदान ही सबसे बड़ा महादान है। आपका दिया हुआ रक्त किसी भी जरूरतमंद को नया जीवनदान दे सकता है।

इस स्वास्थ्य अभियान को सफल बनाने में जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक प्रभारी (एमडी पैथोलॉजी) डॉ. नीलेश द्विवेदी, लैब टेक्नीशियन श्री भाई लाल पटेल, श्री रामलाल राठौर सहित नर्सिंग ऑफिसर प्रियंका नागपुरे और नर्सिंग ऑफिसर पिंकी चौधरी का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर चिकित्सा विभाग के अन्य सहयोगी स्टाफ और प्लांट प्रबंधन के अधिकारियों ने भी अपनी उल्लेखनीय भूमिका निभाते हुए शिविर की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

June 25, 2026

June 25, 2026

June 25, 2026

June 25, 2026

June 25, 2026

June 25, 2026

Leave a Comment