अब चिरमिरी में ही होगी सीटी स्कैन जांच, बाहर जाने की मजबूरी खत्म

---Advertisement---

अब चिरमिरी में ही होगी सीटी स्कैन जांच, बाहर जाने की मजबूरी खत्म

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जन्मदिन पर जिला अस्पताल को दी करीब 8 करोड़ की सौगात

चिरमिरी/एमसीबी। गंभीर बीमारी या आपात स्थिति में सीटी स्कैन के लिये दूसरे शहरों की दौड़ लगाने वाले एमसीबी जिले के मरीजों के लिये राहत की खबर है। चिरमिरी जिला अस्पताल में करीब 8 करोड़ रुपयों की लागत से स्थापित अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन की सुविधा शुरू हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर इसका विधिवत शुभारंभ किया।
सीटी स्कैन सुविधा उपलब्ध होने से अब जिला अस्पताल में ही मरीजों की आवश्यक जांच की जा सकेगी। इससे गंभीर मरीजों को जांच के लिये दूसरे शहर रेफर करने की आवश्यकता कम होगी। खासकर दुर्घटना, सिर में चोट, स्ट्रोक सहित ऐसी चिकित्सकीय परिस्थितियों में, जहां तत्काल जांच जरूरी होती है, यह सुविधा उपचार में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

जन्मदिन पर अस्पताल को बनाया केंद्र

स्वास्थ्य मंत्री ने अपने जन्मदिन को किसी बड़े आयोजन के बजाय मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच मनाया। जिला अस्पताल पहुंचकर उन्होंने भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान मरीजों को फल एवं अन्य सामग्री भी वितरित की गई। उन्होंने चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों से भी बातचीत की।

स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक जांच सुविधा

सीटी स्कैन सुविधा शुरू होने से एमसीबी जिले के साथ आसपास के क्षेत्रों और सीमावर्ती इलाकों से आने वाले मरीजों को भी लाभ मिलेगा। अब जांच के लिये बाहर जाने में लगने वाला समय और अतिरिक्त परिवहन खर्च बच सकेगा वहीं स्थानीय स्तर पर जांच रिपोर्ट उपलब्ध होने से चिकित्सकों को उपचार संबंधी निर्णय लेने में भी सुविधा होगी।

स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाने पर जोर

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। जिन जांचों के लिये मरीजों को बड़े शहरों या निजी अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता था उन्हें जिला स्तर पर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चिरमिरी ने देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अब क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। करीब 8 करोड़ रुपयों की लागत से सीटी स्कैन सुविधा की शुरुआत इसी प्रयास का हिस्सा है।

जन्मदिन के अवसर पर शुरू हुई यह सुविधा

चिरमिरी जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण विस्तार के रूप में सामने आई है। इससे मरीजों को स्थानीय स्तर पर आधुनिक जांच की सुविधा मिलने के साथ उपचार की प्रक्रिया भी अधिक सुविधाजनक होने की उम्मीद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment