आर के वी वी की छात्राएं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बनी चैंपियन लगातार तीन बार जीत कर रचा इतिहास

---Advertisement---

आर के वी वी की छात्राएं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बनी चैंपियन

लगातार तीन बार जीत कर रचा इतिहास

राजनगर
मध्य प्रदेश के उज्जैन में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर(राज्य स्तरीय) अंडर-19 वालीबॉल गर्ल्स प्रतियोगिता में आरकेवी वी कपिलधारा की छात्राओं ने प्रतियोगिता का फाइनल मैच जीत कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। गौरतलब हो कि आर के वी वी के की छात्राओं का यह लगातार तीसरा वर्ष है जिसमें उन्होंने विजेता का खिताब हासिल किया है जो मध्य प्रदेश सीबीएसई अंडर-19 गर्ल्स वॉलीबॉल प्रतियोगिता में इतिहास है
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 अगस्त से 11 अगस्त तक चलने वाली प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश सीबीएसई की समस्त टिमो ने हिस्सा लिया था जहां विभिन्न टीमों को पराजित करते हुए आर के वी वी की छात्राओं ने विजेता का खिताब अपने नाम किया।इनके इस प्रदर्शन से विद्यालय परिवार के साथ-साथ एसईसीएल प्रबंधन
गौरवित हुआ है जिनके संरक्षण में विद्यालय संचालित होता है
इस प्रतियोगिता में कोच बलराम त्रिपाठी टीम मैनेजर रंजना मिश्रा , खिलाड़ी छवि सिंह, पूर्वी कोस्टा, मेधा सिंह हंसिनी सिंह पायल साहू आयुषी बड़ा गौरी बिंद सूफिया परवीन ,आफरीन परवीन सजल साहू शामिल रही जिन्होंने विद्यालयों को गौरवनित करने में अहम भूमिका निभाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment