आकाशीय बिजली एवं तेज आंधी-तूफान से बचाव के लिए बरतें सावधानी

---Advertisement---

 

अनूपपुर 07 अगस्त 2026/ मानसून के दौरान आकाशीय बिजली, तेज आंधी-तूफान एवं खराब मौसम से संभावित जनहानि एवं संपत्ति की क्षति को रोकने के उद्देश्य से शासन द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। आमजन से मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान एवं चेतावनियों का पालन करने तथा खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

 

जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा विकसित “दामिनी” मोबाइल एप का उपयोग करने की सलाह दी गई है, जिससे आकाशीय बिजली गिरने की संभावित सूचना समय रहते प्राप्त हो सके। नागरिकों से अपने मोबाइल में दामिनी एप डाउनलोड करने तथा मौसम संबंधी अलर्ट पर गंभीरता से अमल करने का आग्रह किया गया है। साथ ही ग्राम एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता के माध्यम से लोगों को आवश्यक सावधानियों की जानकारी देने पर भी बल दिया गया है।

 

आमजन से अपील की गई है कि आकाशीय बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान, पेड़ों, बिजली के खंभों, टावरों, जलाशयों एवं धातु की वस्तुओं से दूर रहें। किसान एवं खेतों में कार्यरत श्रमिक खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर चले जाएं तथा मौसम सामान्य होने के बाद ही कार्य प्रारंभ करें। तेज आंधी-तूफान की स्थिति में सुरक्षित भवनों के भीतर रहें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। शासन का उद्देश्य समय पर चेतावनी, जनजागरूकता एवं आवश्यक सुरक्षा उपायों के माध्यम से आकाशीय बिजली एवं खराब मौसम से होने वाली जनहानि को न्यूनतम करना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment