आई जी अनुराग ने जनविश्वास अभियान के तहत सुनी पीड़ितों की समस्याएं तत्काल निराकरण कारण का दिया

---Advertisement---

आई जी अनुराग ने जनविश्वास अभियान के तहत सुनी पीड़ितों की समस्याएं तत्काल निराकरण कारण का दिया

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

औद्योगिक नगरी पीथमपुर के में शनिवार को आईजी अनुराग ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026’ के अंतर्गत पीथमपुर के थाना बगदून परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि, पत्रकार गण और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात (ट्रैफिक) प्रबंधन तथा शहर की अन्य स्थानीय समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई और सभी नागरिकों से त्योहारों को शांतिपूर्वक व आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई

जनसुनवाई के दौरान कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें मुख्य रूप से महिला संबंधी पति-पत्नी व पारिवारिक विवाद तथा साइबर अपराध से जुड़े मामले शामिल थे। इन मामलों में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर काउंसलिंग के माध्यम से मौके पर ही प्रकरणों का सफल निराकरण कराया गया। वहीं राजस्व व अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों को त्वरित कार्यवाही के लिए संबंधित विभागों को पत्राचार के माध्यम से भेजा गया। यह अभियान 17 तारीख तक निरंतर जारी रहेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित और सुलभ समाधान सुनिश्चित करना है

इस दौरान मध्य प्रदेश शासन की प्राथमिकताओं को दोहराते हुए स्पष्ट किया गया कि अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों व कमजोर वर्गों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। थानों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ संवाद सुधारने, कम्युनिटी पुलिसिंग को मजबूत करने और पुलिस बल का जन-हितैषी व कल्याणकारी चेहरा पेश करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं

बाइट:: आई जी अनुराग
बाइट:: अमृता सोनी, पीड़ित
बाइट:: प्रीति भदौरिया, पीड़ित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment