खड़े हाइवा से टकराई बाइक, 22 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

---Advertisement---

खड़े हाइवा से टकराई बाइक, 22 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

एनएच-43 पर एक ही दिन में दूसरा बड़ा हादसा, बसखली शुक्ला ढाबा के पास हुई दुर्घटना

रिपोर्टर—भरत मिश्रा, कोतमा

कोतमा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब 5 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बसखली शुक्ला ढाबा के पास चौराहे पर सड़क किनारे खड़े हाइवा के पिछले हिस्से से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक चालक शुभम यादव (22), निवासी कुशियरा बदरा, की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया गया कि शुभम मनेन्द्रगढ़ की ओर से अपनी डीलक्स मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान पंचर होने के कारण हाइवा क्रमांक MP 15 HA 1445 सड़क किनारे खड़ा था। बाइक अनियंत्रित होकर हाइवा के पिछले हिस्से से जा भिड़ी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

एक ही दिन में दूसरा हादसा

गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात बुढानपुर रोड के पास भी एनएच-43 पर सड़क किनारे खड़े वाहन से ट्रक टकरा गया था। हादसे में ट्रक चालक और उसके सहयोगी की मौत हो गई थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment