भारतीय मजदूर संघ शहडोल का त्रिवार्षिक अधिवेशन संपन्न, बृजेश मिश्रा बने जिलाध्यक्ष

---Advertisement---

शहडोल। भारतीय मजदूर संघ जिला शहडोल का त्रिवार्षिक अधिवेशन भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ, धनपुरी कार्यालय में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। अधिवेशन में संगठनात्मक विस्तार, श्रमिक हितों एवं संगठन की भावी कार्ययोजना पर चर्चा के साथ नवीन जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

नवीन कार्यकारिणी में बृजेश कुमार मिश्रा को जिलाध्यक्ष, संदीप शर्मा को कार्यवाहक अध्यक्ष, संतोष सिंह परिहार एवं दीपराज सिंह को उपाध्यक्ष तथा शैलेश परौहा को जिला मंत्री बनाया गया। वहीं अंकित सोनबिश्रे (राज्य कर्मचारी संघ), अनुज विश्वकर्मा (रेलवे विभाग) एवं अतुल मिश्रा (पेपर उद्योग) को सहमंत्री, राजेश माझी (ऑटो संघ) को कोषाध्यक्ष, सतानंद भारती (सफाई संघ) को कार्यालय मंत्री तथा प्रहलाद नायक पाल को विधि सलाहकार का दायित्व सौंपा गया।

निर्वाचन प्रक्रिया भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी कमलेश पटेल के मार्गदर्शन एवं देखरेख में संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ताराचंद यादव, द्वारिका प्रसाद मिश्रा, शहडोल विभाग प्रमुख राजेश सिंह परिहार, ओंकार द्विवेदी, विक्रम सिंह, श्रवण भट्ट एवं पूर्व जिला मंत्री आनंद सिंह सहित विभिन्न संबद्ध यूनियनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, संगठनात्मक एकजुटता एवं अनुशासन को संगठन की वास्तविक शक्ति बताते हुए श्रमिक कल्याण के लिए संगठित प्रयासों पर जोर दिया। अधिवेशन का समापन संगठनात्मक एकता, श्रमिक कल्याण और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment