जमुतरिहा परिवार की बेटी डॉ. नंदिता राठौर ने FMGE परीक्षा में हासिल की शानदार सफलता

---Advertisement---
  • रूस से MBBS की पढ़ाई पूरी कर विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा में 300 में से 166 अंक किए प्राप्त, परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर

गौरेला। क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है कि जमुतरिहा परिवार की होनहार बेटी डॉ. नंदिता राठौर ने FMGE अक्टूबर 2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर अपने परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

डॉ. नंदिता राठौर ने रूस के प्रतिष्ठित North Ossetian State Medical Academy से MBBS की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने FMGE (Foreign Medical Graduate Examination) परीक्षा में शामिल होकर 300 में से 166 अंक प्राप्त करते हुए सफलता हासिल की।

उनकी इस उपलब्धि से परिवारजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। डॉ. नंदिता की यह सफलता उनकी वर्षों की मेहनत, लगन, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। विदेश में चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने के बाद FMGE जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में सफलता हासिल करना उनकी प्रतिभा और परिश्रम को दर्शाता है।

डॉ. नंदिता की इस उपलब्धि पर परिवारजनों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने आशा व्यक्त की है कि वह भविष्य में चिकित्सा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेंगी और अपनी सेवाओं के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करते हुए समाज एवं देश का नाम रोशन करेंगी। डॉक्टर नंदिता जीपीएम जिले के साधवानी निवासी लखन राठौर की पोती एवं नारायण राठौर एवं साधना राठौर की सुपुत्री है। इनकी बड़े पिता विजय राठौर कृषक है

बेटी की इस गौरवपूर्ण सफलता ने परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र को गर्व करने का अवसर दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment