दीपावली के अवसर पर रामनगर पुलिस ने लौटाई खुशियां,

---Advertisement---

दीपावली के पावन पर्व पर आमजन के चेहरों पर मुस्कान लाने की पहल करते हुए थाना रामनगर पुलिस द्वारा गुम हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस किए गए।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला अनूपपुर के निर्देशानुसार थाना प्रभारी रामनगर द्वारा मोबाइल गुम होने संबंधी प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश पुलिस के तकनीकी माध्यमों (ceir portal) से गुम मोबाइल फोन की तलाश कराई गई। पुलिस के सतत प्रयासों से कुल 10 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिन्हें दीपावली के शुभ अवसर पर उनके संबंधित मोबाइल धारकों को विधिवत सुपुर्द किया गया।

लंबे समय से अपने गुम हुए मोबाइल फोन वापस मिलने पर मोबाइल धारकों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। मोबाइल धारकों द्वारा रामनगर पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी रामनगर निरीक्षक सुमित कौशिक, आरक्षक अनुराग भार्गव एवं आरक्षक अनुराग सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment