एमसीबी में ट्रांसफार्मर चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 6.67 लाख रुपयों का सामान बरामद

---Advertisement---

एमसीबी में ट्रांसफार्मर चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 6.67 लाख रुपयों का सामान बरामद

खड़गवां पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई, चोरी ट्रांसफार्मर के पुर्जे शिवपुर नर्सरी से बरामद

एमसीबी। मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए खड़गवां पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किये गये ट्रांसफार्मर के बाहरी ढांचे और अंदरूनी तांबे के तार सहित अन्य सामग्री बरामद किया है। बरामद सामग्री और चोरी में प्रयुक्त वाहन की कुल अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 67 हजार रुपये बताई गई है

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम शिवपुर के खैराहीपारा स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास लगे लगभग 16 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर को अज्ञात चोरों ने 4 अक्टूबर 2026 की रात से 5 अक्टूबर की सुबह के बीच चोरी कर लिया था। घटना के कारण विद्युत विभाग को लगभग 67,767 रुपयों की आर्थिक क्षति हुई थी। विभाग के कनिष्ठ अभियंता द्वारा 15 अक्टूबर को लिखित शिकायत दर्ज कराये जाने के बाद खड़गवां थाने में अपराध क्रमांक 139/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) तथा विद्युत अधिनियम की धारा 136(1)(ए) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर से मिली सूचनाओं के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उन्हें पूछताछ के लिये बुलाया। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने ट्रांसफार्मर चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर शिवपुर नर्सरी से चोरी किये गये ट्रांसफार्मर का बाहरी ढांचा और अंदर से निकाला गया तांबे का तार बरामद किया। घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 16 सीयू 7546 को भी जब्त किया गया है।

मामले में गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने इस मामले में अर्जुन सिंह (27 वर्ष) निवासी ग्राम लकड़ापारा थाना खड़गवा सुरेन्द्र कुमार पैकरा 30 वर्ष निवासी ग्राम रजौली
थाना सोनहत जिला कोरिया तथा लक्ष्मण सिंह (28 वर्ष) निवासी ग्राम देवाड़ाड़ तुर्रीपारा थाना खड़गवां को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के विरुद्ध अपराध में संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 24 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार जायसवाल, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक त्रिलोक साहू, प्रधान आरक्षक सुरेश गौड़, जितेन्द्र मिश्रा, आरक्षक विश्वनाथ सिंह, शाहिद परवेज तथा सैनिक विनय श्याम की सराहनीय भूमिका रही
पुलिस की इस कार्रवाई से विद्युत विभाग की संपत्ति चोरी करने के मामले का खुलासा हुआ है

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment