सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है विजयादशमी का पर्व : रेणुका सिंह

---Advertisement---

सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है विजयादशमी का पर्व : रेणुका सिंह

भरतपुर-सोनहत विधायक ने प्रदेशवासियों को दी दशहरा की शुभकामनाएं, क्षेत्र की सुख समृद्धि और निरंतर विकास की कामना की

एमसीबी। विजयादशमी के पावन अवसर पर भरतपुर सोनहत विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने छत्तीसगढ़ सहित समस्त देशवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विजयादशमी केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं बल्कि सत्य, धर्म और न्याय की शक्ति का संदेश देने वाला उत्सव है। यह पर्व हमें विश्वास दिलाता है कि बुराई कितनी भी प्रभावशाली क्यों ना हो अंततः जीत सत्य और अच्छाई की ही होती है

विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम का आदर्श जीवन समाज को मर्यादा, कर्तव्य, त्याग और नैतिक मूल्यों के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है। विजयादशमी का पर्व हमें अपने आचरण में इन आदर्शों को अपनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि दशहरा मनाने की सार्थकता केवल रावण दहन तक सीमित नहीं होनी चाहिये। प्रत्येक व्यक्ति को अपने भीतर मौजूद अहंकार, क्रोध, लोभ, ईर्ष्या और नकारात्मकता जैसी बुराइयों को त्यागने का संकल्प लेना चाहिये। सामाजिक कुरीतियों को दूर कर आपसी प्रेम, सद्भाव, एकता और भाईचारे को मजबूत बनाना ही इस पर्व का वास्तविक संदेश है

क्षेत्र की खुशहाली और विकास की कामना

रेणुका सिंह ने भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों सहित प्रदेशवासियों से दशहरा पर्व को शांति, सौहार्द और उत्साह के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कामना की कि विजयादशमी का यह पावन पर्व हर परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आये। उन्होंने भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे छत्तीसगढ़ की निरंतर उन्नति, खुशहाली और विकास की कामना करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment